फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की से रुपयों से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोपेड से रुपयों से भरा बैग चोरी
विज्ञापन

मोरना। पुलिस चौकी के बराबर में खड़ी विक्की से चोरों ने सेल्समैन के रुपयों से भरा बैग साफ कर दिया। पीड़ित सेल्समैन ने पुलिस से बैग की बरामदगी की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अपराध यतेंद्र सिंह ने पीड़ित सेल्समैन से पूछताछ की। मुजफ्फरनगर के भगतसिंह रोड निवासी अशोक पुत्र खुशीराम ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से मोरना व भोपा क्षेत्र के गांव तथा कस्बों के दुकानदारों को माल सप्लाई करता है। सोमवार को उसने चौकी के पास अपनी विक्की खड़ी कर दुकानदारों को सामान दिया। चोर विक्की की डिग्गी से नोटों से भरा बैग चोरी कर ले गए। बैग में लगभग 40 हजार रुपये की नगदी थी। पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सूचना पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने मौके भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें