फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी के पड़ोसियों के घर खंगाले

Tue, 29 Mar 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भरतिया कालोनी में बदमाशों ने एडीजी के पड़ोस में लाखों की चोरी कर सनसनी फैला दी।  दो सगे भाइयों के मकानों से अज्ञात चोरों ने नगदी और लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


 पीड़ित परिवार होली मनाने के लिए अपने घर गोरखपुर गया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वायड की सहायता से मामले की जांच की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी हैं।

भरतिया कालोनी की पीपल वाली गली निवासी राजीव कुमार श्रीवास्तव और उनके भाई संदीप कुमार प्रदेश के एडीजी मुकुल गोयल के घर के बगल में रहते हैैं। दोनों भाई प्राइवेट फैक्ट्रियों में मार्केटिंग मैनेजर हैं।
विज्ञापन


21 मार्च को दोनों अपने परिवारों के साथ होली का त्योहार मनाने गोरखपुर गए थे। सोमवार सुबह करीब 3.30 बजे वह वापस घर लौटे। घरों की हालत देखकर दोनों भाई दंग रह गए।  दोनों के घरों के भीतर के ताले और दरवाजे टूटे पड़े थे।

अंदर कमरों में सामान बिखरा हुआ था। मकान में रखी करीब छह लाख की नगदी और 25 लाख के जेवर गायब थे। चोरों ने मकान के भीतर पांच-छह अलमारियों को पूरी तरह से खंगाल रखा था। लाखों का नुकसान देख दोनों भाइयों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। एडीजी के आवास के बराबर में लाखों की चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वायड को बुलाकर चोरी के खुलासे की कोशिश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।  पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर  देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें