फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस के साथ दबोचा युवक, अन्य फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। गांव भोजाहेड़ी के जंगल में दबिश देकर पुलिस ने मांस बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने मंगलवार रात सूचना के आधार पर गांव भोजाहेड़ी के जंगल में दबिश दी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मौके पर कुछ लोग पुलिस टीम को देख भाग खड़े हुए। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को धर लिया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। मौके से करीब दस किलो मांस के साथ ही एक जीवित गोवंश और उपकरण बरामद किए। मौके से पकड़े गए आरोपी नफीस कुरैशी निवासी कस्सावान पुरकाजी के पास से एक तमंचा-कारतूस भी बरामद किया। फरार आरोपियों की पहचान चांद कुरैशी, दानिश व भूरा निवासीगण मोहल्ला कस्सावान के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें