फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव श्मशान घाट के पास फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। एक महिला की हत्या कर उसका शव कस्बे के नदी मंदिर के निकट श्मशान घाट की भूमि के पास फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक महिला मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली थी और वर्तमान में बुढ़ाना में किराए पर अकेली रह रही थी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम मे लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को शाम करीब पांच बजे श्मशान घाट के पास रहने वाले व्यक्ति ने 108 नंबर एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। सीएचसी में चिकित्सकों ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। उप निरीक्षक ओएन पांडे ने बताया कि महिला की उम्र करीब 55 वर्ष है। काले रंग की प्लेन सलवार तथा सफेद रंग का छींट वाला कुर्ता पहने हुए थी। महिला के दाएं हाथ पर मूर्ति नाम लिखा हुआ है। उसके हाथ, पैर और शरीर पर चोट के निशान है। आसपास पूछताछ करने पर उसकी शनाख्त हरियाणा के जींद के गांव खरड़ निवासी मूर्ति पत्नी रामभगत के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक उसके बेटे सोनू ने बताया कि मां मूर्ति कुछ समय पहले परिजनों से रूठ कर घर से चली गई थी। वर्तमान में वह बुढ़ाना में किराए का मकान लेकर अकेली रहती थी। उधर, क्षेत्रवासियों के मुताबिक रविवार की शाम को मूर्ति घर से निकली थी। सोमवार को उसका शव मिलने की सूचना मिली।
एसआई ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद हत्यारे शव को श्मशान घाट के पास फेंक कर चले गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें