तितावी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सोमवार की दोपहर घर से किसी काम से घेर में जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे एक खाली मकान में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश करते हुए अश्लील हरकतें की। उसके कपड़े भी फाड़ डाले। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद परिजन युवती को थाने लेकर पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।