फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बझेड़ी फाटक के पास ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बझेड़ी रेलवे फाटक के निकट मंगलवार की सुबह एक युवक ट्रेन के आगे आकर कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी समय से रेलवे ट्रैक के पास घूम रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त के प्रयास किए तो उसकी पहचान मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी नीरज जौहरी (35) पुत्र जबर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना देते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया गया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि परिजनों ने युवक के गृहक्लेश के चलते करीब छह माह से मानसिक तनाव में होना बताया है। संभवत: इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


आरोपी बस चालक को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सीओ दफ्तर के सामने सोमवार की शाम तितावी शुगर मिल की स्टाफ बस की चपेट में आकर शहर के मुनीम कॉलोनी निवासी नीरज पुत्र सुरेंद्र की मौत हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को हादसे के आरोपी बस चालक गांव पीनना निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें