पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ा
खतौली। पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को पकड़ लिया। क्षेत्र के गांव से प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल फरार हो गया था। परिजनों ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद करा लिया। प्रेमी युगल ने पुलिस को बताया कि वे दोनों बालिग हैं। उन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। युवती के परिजन थाने में पहुंचे। युवती ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। परिजनों ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह प्रेमी के संग रहने की जिद पर अड़ी रही। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक रिश्ते में युवती का चाचा लगता है। सोमवार की देर शाम तक परिजन युवती को समझाने में लगे रहे।