फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करते चार आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी करते चार आरोपी पकड़े
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव जड़ौदा में पुलिस ने गोकशी करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी पुलिस पर फायर करता हुआ भाग निकला।
मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल को शनिवार सुबह आठ बजे के लगभग सूचना मिली कि जड़ौदा के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने खाल और गोमांस सहित नईम पुत्र रियाज, गुलशेर पुत्र अनीस, चांद मियां पुत्र अब्दुल रईस तथा इकबाल पुत्र रईस निवासीगण जड़ौदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार आरोपी शाहनवाज पुत्र यासीन पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गया था। पुलिस उसको तलाश कर रही है। उधर, इंस्पेक्टर का कहना है कि फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग साढ़े तीन क्विंटल गोमांस तथा गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। मुजफ्फरनगर से आए पशु चिकित्सक डॉ. नीरज ने गोमांस होने की पुष्टि की है। इसके बाद पुलिस ने गोमांस को एक जमीन में दबा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें