खतौली। मोहल्ला नई आबादी में पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोकशी की सूचना पर एक मकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि मकान मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मकान के अंदर से मांस, दो जिंदा गोवंश बरामद किए। इसके अलावा अन्य उपकरण मिले हैं। जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।