फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक से 11 हजार रुपए छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक से 11 हजार रुपये छीने
विज्ञापन

जानसठ। बाइक सवार पांच युवकों ने गन्ने के ट्रैक्टर को रुकवा कर चालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया तथा 11 हजार रुपए भी छीन लिए। बुधवार की शाम गांव जटवाड़ा निवासी गुलशेर पुत्र मौसम टिकौला मिल में गन्ने डालने के लिए जा रहा था। जब वह गांव सलारपुर के फैक्ट्री के पास पहुंचा तो दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवा कर चालक के साथ मारपीट कर उससे 11 हजार रुपये छीन लिए। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि बाइक सवार युवक व ट्रैक्टर चालक की तालडा मोड़ पर साइड को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें