हिस्ट्रीशीटर ने अपराध से की तौबा
सिखेड़ा। प्रदेश में अपराधियों के एनकाउंटर के चलते बदमाशों में पुलिस का खौफ बना हुआ है। थाने का हिस्ट्रीशीटर इस्लाम ने क्षेत्र के लोगों के साथ थाने में पहुुंचकर थानाध्यक्ष के समक्ष सरेंडर कर दिया। इस दौरान उसने कोई अपराध न करने की कसम खाई। वहीं, थाना प्रभारी ने अपराधी को अपराध न करने की नसीहत दी।
बुधवार सुबह सिखेड़ा निवासी थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोहम्मद इस्लाम पुत्र मासूम अली ने क्षेत्र के संभ्रात लोगों के साथ थाना प्रभारी मनोज चौधरी के समक्ष आत्मसमर्पण कर अपराध से तौबा करने की कसम खाई। बदमाश इस्लाम ने तीन वर्ष पूर्व सुपारी लेकर नंगला गंगनहर पर चरथावल थाने के वसीम पुत्र इस्तखार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी आठ साल जेल में रहकर अब जमानत पर बाहर आया है। इस्लाम थाने का सक्रिय अपराधी है। हालांकि वह अपराधियों के प्रति चलती एनकाउंटर करने की कार्रवाई को लेकर खौफजदा हो गया तथा थाने में सरेंडर कर दिया। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि इस्लाम थाने के टॉप फाइव बदमाशों में हिस्ट्रीशीटर है। इस्लाम ने चरथावल थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी वसीम की हत्या सुपारी लेकर की थी। बदमाश को जेल भेजा जा रहा है। अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।
ृ