बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कमरूद्दीननगर में मंगलवार को देर शाम मुकेश, अशोक की जिन्दा और यासीन के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में मुकेश व जिन्दा घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को देर रात के समय कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। जहां से दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने क्रास में दी है।