फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फर्जी तलाक देकर दूसरी शादी की

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को फर्जी तलाक देकर दूसरी शादी की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक युवक ने अपनी पत्नी को फर्जी कागजात तैयार करके तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी ने दूसरी शादी कर ली। महिला के पिता ने दामाद और उसके परिजनों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी भगवानदास राठौर ने यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसकी बेटी की शादी यहां बसंत विहार निवासी मनोज के साथ हुई थी। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। बच्चे होने पर भी उत्पीड़न जारी रहा। तीन साल पहले ससुराल वालों ने बेटी को बच्चों समेत मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद बेटी नैनीताल में नौकरी कर रही है। आरोप है कि आठ जनवरी 2016 को ससुराल वालों ने एक फर्जी नोटरी तैयार की, जिसमें उसकी बेटी के फर्जी हस्ताक्षर कर बेटी को तलाक दे दिया। इसके बाद उसके दामाद ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीली चाय पिला नगदी, जेवर ले उड़ी
मुजफ्फरनगर। न्याजूपुरा निवासी अनीस ने शहर कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि छह साल पहले उसकी शादी गजाला के साथ हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी भी है। आरोप लगाया कि बुधवार सुबह उसकी पत्नी उसे नशीली चाय पिला कर घर से 30 हजार रुपये, जेवरात और कपड़े आदि लेकर फरार हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें