फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नगर अध्यक्ष डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नगर अध्यक्ष डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

मीरापुर। पुलिस ने सपा के नगर अध्यक्ष को साढ़े पांच किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर दबिश देकर मोहल्ला मुश्तर्क से जीशान शिबली को पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर कब्रिस्तान से साढ़े पांच किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है। उपनिरीक्षक राजेंद्र गिरि की ओर से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जीशान वर्तमान में सपा का नगर अध्यक्ष है। उधर, जीशान के भाई शाहनवाज उर्फ सोनू व अन्य परिजनों ने उसकी गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए कहा कि पुलिस ने जीशान को फर्जी तरीके से फंसाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें