मीरापुर। गांव तुल्हेड़ी निवासी जयपाल सिंह के पुत्र नागराज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की सुबह करीब पांच बजे उसका बड़ा भाई रघुराज घर के बरामदे में चारपाई पर बैठा था। इसी दौरान गांव का ही महाराज सिंह का पुत्र दीपक आया और उसने हत्या करने के इरादे से रघुराज को गोली मार दी। गोली से घायल रघुराज को परिजनों ने तुरंत मेरठ के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार आरोपी तथा घायल में पुरानी पारिवारिक रंजिश चल आ रही है। आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।