फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म की कीमत 90 हजार

Mon, 15 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ/सिखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक पांच वर्ष की मासूम से दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना का पता चलने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को बैठाकर 90 हजार में फैसला करवा दिया। पुलिस घटना की जानकारी से मना कर रही है।
विज्ञापन


गांव में शनिवार शाम एक घर में पांच एवं सात वर्षीय दो सगी बहनें एक बच्चे के साथ खेल रही थीं। तभी पड़ोसी युवक ने दो बच्चों को पैसे देकर दुकान पर टॉफी लेने के लिए भेज दिया, जबकि पांच वर्षीय एक बच्ची वहीं रह गई।

कुछ समय बाद जब दोनों बच्चे वापस आए तो पांच वर्षीय बच्ची खून में सनी हुई पड़ी थी। बच्चों नेे परिजनों को मामले की जानकारी दी। बच्ची की हालत देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चों ने परिजनों को पूरी बात बता दी।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे एक निजी चिकित्सक को दिखाया तो उसने दुष्कर्म होने की पुष्टि की। दुष्कर्म की बात सुनकर परिजनों में रोष फैल गया।

परिजनों ने तुरंत बच्ची को मुजफ्फरनगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। रविवार को घर पहुंचकर आरोपी युवक की तलाश की तो कुछ देर बाद युवक उनके हत्थे चढ़ गया। परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की। परिजनों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की बात की तो ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को समझाने का प्रयास किया।

गांव के कुछ लोगों ने बैठक कर मामले को निपटाने की सलाह दी। अस्पताल में बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, सोमवार को गांव में परिजनों और आरोपी पक्ष के लोग समझौते के लिए बैठक करने में लगे थे। बाद में दोनों पक्षों में 90 हजार रुपयों  में समझौता हो गया। ग्रामीणों ने मामले को रफा-दफा कर दिया। एसओ प्रभाकर कैंतुरा ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें