फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे और भोपा रोड पर हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी इकबाल (53) पुत्र रफीक मंगलवार रात पैदल नेशनल हाईवे को पार कर गांव जा रहा था। जैसे ही वह सड़क के बीच पहुंचा, तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों कार का नंबर नोट कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल इकबाल को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इकबाल के बेटे इरफान की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर, भोपा क्षेत्र के गांव अथाई निवासी धीरज पुत्र जबर सिंह शहर के भोपा रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। बुधवार सुबह वह गांव से बाइक पर ड्यूटी आ रहा था। जैसे ही वह गांव जट मुझेड़ा के निकट पहुंचा, सामने से आती गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया गया है। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें