फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने युवक को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी केशवचंद्र गोस्वामी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गुगरापुर। प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर सलेमपुर तारा बांगर के हिस्ट्रीशीटर ने दो साथियों के साथ मंगलवार रात गुलरियनपुरवा गांव के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से चारपाई के नीचे से एक गोली और दो खोखे मिले हैं। मृतक की भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के भाई को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन

 सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर तारा बांगर निवासी छोटू यादव हिस्ट्रीशीटर है। वह मूल रूप से हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के शाही बगदाद गांव का रहने वाला है। छोटू का गुलरियनपुरवा गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर गुलरियनपुरवा के रमाकांत यादव (40) पुत्र पुत्र बेनीराम ने महिला को फटकार लगाई। आरोप है कि मंगलवार रात रमाकांत ने महिला के साथ मारपीट भी कर दी थी। महिला ने इसकी जानकारी फोन पर पैतृक गांव गए छोटू यादव को दी। आरोप है कि रात में ही छोटू बाइक से दो साथियों को लेकर गुलरियनपुरवा पहुंचा और छप्पर के नीचे सो रहे रमाकांत पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सिर और हाथ में गोली लगने से रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या की सूचना पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीओ श्रीकांत प्रजापति और कोतवाल एके सिंह और कुसुमखोर चौकी प्रभारी अरिमर्दमन सिंह फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। फारेंसिक टीम ने चारपाई के नीचे से एक गोली और दो खोखे बरामद किए। मृतक के भाई रामकेश की तहरीर पर पुलिस ने छोटू यादव और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देकर पुलिस ने उसके बड़े भाई ब्रज किशोर उर्फ भड़के को हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


जमीन के लालच में भी हत्या का शक  
रमाकांत तीन भाइयों में सबसे छोटा है। बड़े भाई राकेश यादव और भाभी रितू से रमाकांत के संबंध ठीक नहीं थे। वह भाई रामकेश और भाभी संगीता के साथ रहता था। तीनों भाइयों के बीच 30 बीघा जमीन है। जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच में कई बार मारपीट भी हुई। पुलिस जमीन के विवाद में हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है।


मोबाइल को गांव में छोड़कर आया था हिस्ट्रीशीटर
प्रेमिका के फोन करने के बाद छोटू यादव अपना मोबाइल फोन हरदोई के शाही बगदाद गांव में ही छोड़ आया था। हत्या के बाद सर्विलांस टीम को मोबाइल की लोकेशन शाही बगदाद गांव में मिली, जबकि वारदात से कुछ देर पहले सलेमपुर तारा बांगर में लोगों ने उसे देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें