फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा तीन दिन से लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता छात्रा के अपहरण की आशंका
विज्ञापन

खतौली। नगर के डिग्री कॉलेज की छात्रा बीते तीन दिन से लापता है। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा घर से कॉलेज में परीक्षा देने निकली थी। लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंची। परिजनों ने छात्रा को काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने छात्रा के अपहरण की आशंका जताई। वहीं, पुलिस ने छात्रा की तलाश में कॉलेज में पूछताछ की तो पता चला कि 28 नवंबर को छात्रा की परीक्षा थी। लेकिन उसने परीक्षा नहीं दी। परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। पीड़ित परिजन इस संबंध में सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह से मिले। सीओ ने परिजनों को आश्वासन देते हुए पुलिस को छात्रा की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें