मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के मोहल्ला अबूपुरा निवासी निशांक जैन ने पुलिस ऑफिस में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी फेसबुक पर आईडी है। पीड़ित के अनुसार, कुछ समय पूर्व उसके नाम व फोटो लगाकर किसी ने फर्जी आईडी बना ली है। फर्जी आईडी बनाने के बाद आरोपी द्वारा पहले उसके परिचितों के पास फ्रैंड्स रिक्वेस्ट भेजी गई, जिसके बाद अब उनसे मेसेंजर से बात करते हुए रुपयों की डिमांड की जा रही है। रुपये नहीं देने पर आरोपी युवक के परिचितों से अनर्गल आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए धमकियां दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिस पर एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ई-रिक्शा चालक से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल तिराहे पर किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक इंदिरा कॉलोनी निवासी मोनू है, जिसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।