फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट डाली, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। भाजपा नेता ने गांव पलड़ी के छह युवकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर भड़काऊ भाषण की वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोरम गांव के भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया कि गांव पलड़ी के छह युवकों अकरम, शाहरुख , फैसल पुत्रगण फुरकान, रिजवान पुत्र इनाम, सलमान पुत्र शाहिद और सुहेल ने एक समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल कर दिया। इससे समुदाय की भावना आहत हुई है। पुलिस में कार्रवाई करते हुए शाहरुख, सुहेल व सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अस्पताल कर्मी पर धारदार हथियार से हमला
शाहपुर। गांव तावली के पास स्थित स्वाति हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारी रजनीश ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि हॉस्पिटल में कार्यरत दूसरे कर्मचारी सोनू पुत्र कलवा ने उसके साथ जनरेटर चलाने को लेकर अभद्र व्यवहार किया। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

तीन को गिरफ्तार किया
शाहपुर। पुलिस ने हरसोली में एक मकान में छापा मार कर सलीम पुत्र इलियास, शकील पुत्र याकूब व गांव मांडी निवासी गफ्फार पुत्र फेरुदीन को नगदी और ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें