फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को जहर देकर मारने वाला आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

सिखेड़ा। क्षेत्र के गांव भिक्की व निराना में काफी दिनों से पशुओं को जहर देकर मारने की कई घटना हो चुकी है। ग्रामीण पशुओं को मारने को लेकर सजग होकर बाहरी लोगों पर निगाह रख रहे थे। रविवार को दोपहर बाइक सवार युवक शोएब पुत्र अनवर के घेर में घुसकर जहर मिला आटा पशुओं के आगे फेंक कर फरार होने लगा। परिजनों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से जहर मिला आटा भी बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र बाबू हसन निवासी फलावदा, मेरठ बताया। पुलिस ने शोएब की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी आस मोहम्मद को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने बताया की आस मोहम्मद को पशुओं को जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें