फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से महिला का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। गांव सफीपुर और भैसाना के बीच नाले से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। गांव वालों की सूूचना पर पुलिस ने गांव सफीपुर और भैसाना के बीच नाले से एक महिला का शव बरामद किया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मृतक महिला मुस्लिम है। वह बुर्का पहने हुए थी। महिला के हाथों में कंगन व पैरों में पायल मिली है। आयु 32 वर्ष बताई गई। पुलिस का कहना है कि महिला को मारकर कही नाले में डाल दिया गया। शव बहता हुआ यहां आया है। हत्या कैसे की गई? इसका पता नहीं चल सका। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला के कपड़ों तथा फोटो के आधार पर पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें