चरथावल। पुलिस ने लुहारी खुर्द गांव में दबिश देकर तीन क्विंटल गोमांस और काटने के उपकरण बरामद किए हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोमवार दिन निकलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने लुहारी खुर्द में गोकशी की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने चिह्नित मकान के अंदर घुसी, जहां दो युवक पशु काट रहे थे। पुलिस को देख दोनों छत के ऊपर से फरार हो गए। मौके से तीन क्विंटल गोमांस और अन्य सामान बरामद किया। पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बरामद मांस का परीक्षण किया और गड्ढे में दबवा दिया। दधेडू चौकी प्रभारी काली चरण तोमर ने लुहारी खुर्द सैय्यद के दोनों पुत्र अब्बू और मेहताब के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
गहने लेकर मायके से विवाहिता फरार
चरथावल। कस्बे के एक मोहल्ले से विवाहिता घर से गहने लेकर फरार हो गई। थाने मे विवाहिता के चाचा ने मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि वादी की भतीजी की शादी सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव निवासी युवक से हुई थी। लेकिन हाल में वह अपने मायके चरथावल आई हुई थी। इसी दौरान यहां से किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर के जेवरात और नकदी लेकर चंपत हो गई।