फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच टन गेहूं पकड़ाया, जुर्माने के बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के कठौता मोड़ पर रविवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने बिना कागजात के ट्रैक्टर पर पांच टन से अधिक गेहूं लेकर जा रहे चालक को रोक लिया। प्रशासनिक पड़ताल के बाद जुर्माना लगाकर उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन

रविवार की रात में गोपीगंज पुलिस कठौता के पास गश्त कर रही थी कि इलाहाबाद की तरफ से 55 क्विंटल गेहूं लेकर ट्रैक्टर यूपी 66, एम 1234 आ रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर जब पूछताछ की तो चालक गुलाब पुत्र माधोराम निवासी धर्मपुर भदोही ने बताया कि यह बीज निगम वाराणसी से लिया गया गेहूं है। अनाज का कागजात न दिखा पाने पर पुलिस भ्रमित हो गई। पुलिस ने इसे कालाबाजारी का अनाज मानते हुए उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर को सूचना दिया। मौके पर आए पूर्ति विभाग और मंडी समिति के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो पाया कि वह गेहूं कालाबाजारी का नहीं है, लेकिन कुछ कागजात न होने पर मंडी समिति ने 26 हजार जुुर्माना लगाया। एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार ने कहा कि उक्त युवक कहीं से गेहूं खरीदकर घर ले जा रहा था। कागजात न होने पर उस पर जुुर्माने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें