फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धुनाई करके पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की धुनाई करके पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

मीरापुर। मेरठ के मोहल्ला कैसरगंज निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि देवेंद्र पुत्र कंवल सिंह निवासी कैसरगंज मेरठ भुम्मा रोड निवासी एक महिला को लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। महिला व उसके परिजनों ने योजना बनाकर आरोपी युवक को बुला लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक व उससे मारपीट करने वाले एक युवक का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। उधर, गांव कैलापुर जसमौर में भी एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में ग्रामीणों ने आरोपी व्यक्ति की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
ट्रक चालकों को हिरासत में लिया
मीरापुर। गन्नों की ढुलाई में लगे दो ट्रकों की जांच पड़ताल के लिए पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध ट्रक टिकौला चीनी मिल में गन्ना ढुलाई कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे मे लेकर ट्रक चालकों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
मीरापुर। गांव कुतुबपुर के एक व्यक्ति ने मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव कुतुबपुर निवासी नूर मोहम्मद शनिवार दोपहर के समय मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के मुंतियाज, फरजंदा, गुलफाम, इमरान आदि ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विजेता बच्चे पुरस्कृत
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित पाठ्य सहगामी क्रियाओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय निदेशक बीपी सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत करने के बाद बताया कि नर्सरी विंग में लेडी फिंगर डबिंग, प्राइमरी विंग में अंतर सदनीय कैरम खेलो, जूनियर विंग में संस्कृत स्लोक गायन, सीनियर विंग में बेस्ट आफ बेस्ट प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डा. अंजना शर्मा व संगीता शर्मा रही। कार्यक्रम व्यवस्था में शिप्रा, रंजीता, प्रेरणा, आसिफा, अंकित, नितिका गुप्ता, महनाज खान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें