भोपा। क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ के विरोध में हुई मारपीट के मामले में पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही शादाब, शाहिद, आलम उसकी बहन पर बुरी नजर रखते हैं और उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करते रहते हैं। आरोप है कि बुधवार शाम को उसकी बहन छत पर उपले पाथ रही थी कि तभी आरोपी घर के सामने प्लाट में आकर खड़े हो गए और छेड़छाड़ करने लगे। जिस पर उसके भांजे ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। अपने साथी गालिब हुसैन व इसरार को भी बुला लिया तथा लाठी डंडे लेकर घर में घुस गए। इन आरोपियों ने परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक डा. बीपी सिंह ने बताया कि कार्रवाई शुरू कर दी है।