फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहर देकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भट्ठा श्रमिक की पत्नी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर उसके पति की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने ककरौली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम तिस्सा निवासी सीतू पत्नी संजू ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति संजू खुजेड़ा स्थित एक भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य कर रहा था। आरोप है कि 17 फरवरी की सुबह भट्ठा ठेकेदार ने ईंट पथाई करने वालों को 15 दिन का खर्चा दिया था, लेकिन उसके पति संजू को कोई खर्चा नहीं दिया था। आरोप है कि उसकी दिन शाम को आरोपियों ने उसके पति को ठंडे में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसके पति की मौत हो गई। इसकी सूचना ककरौली थाने को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भी कराया, मगर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख निकाले
मुजफ्फरनगर। एक युवक का एटीएम कार्ड बदल कर एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छपार क्षेत्र के ग्राम खामपुर निवासी अब्दुल कादिर पुत्र परवेज आलम ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को वह कचहरी मेन गेट के पास एटीएम से रुपये निकालने आया था। तभी एक युवक ने चालबाजी से उसका एटीएम कार्ड बदल कर खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए।
घर में बदमाश घुसे, घेराबंदी होने पर भागे
मुजफ्फरनगर। खालापार के माता वाली गली में एक मकान में कुछ बदमाश वारदात करने के इरादे से घुस गए। घर से महिलाओं की चीख-पुकार सुन कर लोग दौड़कर आए तो बदमाश बिना कोई वारदात किए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह इस मकान में महिलाएं मौजूद थीं, तभी कुछ बदमाश घर में छत के रास्ते से घुस आए। बदमाशों के घर में घुसने पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और वह महिलाओं के मकान की ओर दौड़े, जिस पर बदमाश छत के रास्ते से फरार हो गए। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें