फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। महिला की लंबी बीमारी के कारण हुई मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर ससुराल और मायके वाले आमने-सामने आ गए। मायके वालों ने अपनी बेटी के शव को देने से मना कर दिया। मृतक महिला का पति अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव वैल्ली की रहने वाली प्रीति की शादी मेरठ के शताब्दी नगर निवासी धीरज के साथ पांच साल पहले हुई थी। प्रीति कई माह से बीमार चल रही थी। बृहस्पतिवार को प्रीति के मायके वाले गंभीर हालत में प्रीति को अपने साथ ले आए। बृहस्पतिवार रात में उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक महिला का पति धीरज अपने परिवार वालों के साथ शुक्रवार को सुबह अपनी ससुराल पहुंचा। उसने अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार मेरठ में करने की बात कही। दूसरी ओर मृतक महिला के परिवार वाले उसका अंतिम संस्कार अपने गांव में ही करने की जिद पर अडे़ रहे। अज्ञात आशंका को लेकर महिला का पति अपने परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंचा तथा घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए महिला का अंतिम संस्कार उसके मायके में ही करने को कहा। दोनों पक्षों के लोग पुलिस के कहने पर संतुष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें