कच्ची शराब और तमंचे के साथ पकड़ा
खतौली। पुलिस ने कच्ची शराब, तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की फलावदा रोड पर एक युवक कच्ची शराब लेकर बेचने जा रहा है। सूचना पर एसआई सचिन त्यागी पुलिस बल के साथ घेराबंदी की। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम गांव शाहपुर निवासी अंशुल पुत्र मदन बताया है। पुलिस ने अंशुल के कब्जे से बीस लीटर कच्ची शराब, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया।
जिला बदर को जेल भेजा
खतौली। पुलिस ने गांव चांदसमंद निवासी जिलाबदर को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।