महिला के खाते से एक लाख उड़ाए
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। एक महिला के मोबाइल फोन पर अपने आपको बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड की जानकारी कर महिला के खाते से एक लाख छह हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने थाने पर तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
ग्राम घुमावटी निवासी महिला उर्मिला का पुरकाजी ओरियंटल बैंक में खाता है। 23 अगस्त को उस पर फोन आया था, जिसमें उसने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उसके एटीएम का कोड पूछा था। बुधवार को अपने मोबाइल पर आए मेसेज को महिला ने चेक किया तो एक लाख छह हजार रुपये खाते से निकाल जाने की जानकारी मिली। जिस पर महिला बैंक गई और बैंक मैनेजर को मामले की जानकारी दी। बैंक मैनेजर ने मदद करने से इंकार कर दिया। महिला ने थाने पर तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।