फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैबतपुर में विवाहिता की जलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। हैबतपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। मायके वालों ने साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मृतका के पिता की ओर से पति समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हैबतपुर निवासी अरविंद की पत्नी सोनिका (28) की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल की और शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी में मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी। उसके बाद दधेडू चौकी प्रभारी संजय राघव ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवाया। सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सूचना के बाद मृतका के परिजन हैबतपुर पहुंचे। बताया कि करीब नौ साल पहले उनकी बेटी सोनिका की शादी हैबतपुर निवासी मांगेराम के बेटे अरविंद के साथ हुई थी। उसके एक बेटी और एक बेटा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को साजिश के तहत जलाकर मारा गया है। आरोपी ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण मांग पूरी नहीं हो पाने के कारण उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के पिता धीर सिंह की तरफ से पति, सास, ससुर और ननंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, मगर वो फरार मिले, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें