फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हुए हादसों में ग्राम प्रधान समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। हाईवे पर हुए अलग-अलग हादसों में गांव सिंभालकी के प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिंभालकी के प्रधान रॉकी भतीजे सुमित के साथ किसी काम से शुक्रवार को बाइक से मुजफ्फरनगर गया था। शाम को मुजफ्फरनगर से लौटते समय जब चाचा-भतीजे हाईवे पर रामपुर तिराहे से आगे पहुंचे, पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों चाचा-भतीजे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्रधान रॉकी को बाहर रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान के पिता मगन सिंह ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ हादसे की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी नसीम रविवार शाम रामपुर गांव में फेरी कर घर लौट रहा था। हाईवे पर गांव बागोवाली के निकट स्थित पुलिया के पास पीछे से आई कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे रुड़की निवासी कार चालक नफीस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें