फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल का बंदी रक्षक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल का बंदी रक्षक सुनील कुमार एक सप्ताह से लापता है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। रविवार को उनके बेटे मोहित की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


जनपद शिकोहाबाद के मोहल्ला खेड़ा निवासी मोहित कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनके पिता सुनील कुमार जिला कारागार में बंदी रक्षक के पद पर तैैैनात हैं। वह परिवार सहित जेल के सरकारी आवास में रहते हैं। 10 मार्च की रात पिता 12 बजे से चार बजे की ड्यूटी करने आवास से गए थे। इसके बाद वापस नहीं पहुंचे। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। मोबाइल भी स्विच आफ मिल रहा है।

जेलर जीएस यादव ने बताया कि बंदी रक्षक सुनील कुमार की इससे पहले भी ड्यूटी से गैरहाजिर होने की कई शिकायतें मिल चुकी हैं। गैरहाजिर होने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही बंदीरक्षक के आवास पर नोटिस चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें