फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर युवक के अपहरण का प्रयास, हडकंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन से युवक के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

खतौली। रेलवे स्टेशन पर दंपति ने युवक का जबरन अपहरण करने का प्रयास किया। घटना को लेकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों व नागरिकों में हड़कंप मच गया। लोगों ने दंपति से युवक को बचाया। बाद में उन्हें जीआरपी को सौंप दिया गया। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला और उसके पति ने स्टेशन के पास खेल रहे युवक का अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान युवक ने शोर मचा दिया। युवक की आवाज सुनकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों व नागरिक मौके पर पहुंच गये। लोगों ने दंपति के चंगुल से युवक को छुड़ाया। इसके बाद आरोपी दंपति को पकड़ करके लोगों ने जीआरपी को सौंप दिया। अब जीआरपी आरोपी दंपति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें