दुकान का ताला तोड़कर चोरी
खतौली। रेलवे फाटक के पास चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें से हजारों रुपयों की नगदी सहित लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। गांव भूड़ क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास विकास कुमार पुत्र रणपाल की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार की शाम को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में चोरों ने विकास की दुकान के ताले तोड़ करके अंदर से 17 हजार रुपये की नगदी सहित लगभग 400 पुराने व नए मोबाइल सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह विकास ने जब अपनी दुकान खोली, तो दुकान में बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए।