फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखेड़ा में हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिखेड़ा। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर चितौड़ा के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मजदूरों को प्लांट पर ले जा रही गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई।
जानसठ के गांव अंतवाड़ा निवासी संदीप (36) पुत्र राजबीर पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव चितौड़ा में स्थित हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर गाड़ी चलाता था। रविवार सुबह संदीप क्षेत्र के गांवों से प्लांट पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर गाड़ी से लौट रहा था। जैसे ही वह चितौड़ा के निकट पहुंचा, सामने से आती तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में चालक संदीप समेत कई लोग घायल हो गए। इनमें से संदीप को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन मेरठ ले जाए जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई मनीष ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने आत्महत्या की, शनाख्त नहीं
मुजफ्फरनगर। शहर रेलवे स्टेशन पर भोपा पुल के नीचे मंगलवार दिल्ली से सहारनपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही स्टेशन से आगे बढ़कर भोपा पुल के नीचे पहुंची। वहां काफी देर से रेलवे ट्रैक पर चहलकदमी कर रहा युवक ट्रेन के आगे पहुंचा और अचानक रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रखकर लेट गया। युवक को ऐसा करते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक लोग कुछ जुगत करते, ट्रेन ने उसके सिर व धड़ को दो हिस्सों में बांट दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें