फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली से फरार प्रेमी युगल को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली से फरार प्रेमी युगल को लेकर हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शामली जिले के एक गांव से फरार दलित प्रेमी युगल को लेकर कचहरी परिसर में बखेड़ा हो गया। प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचा था, जिसकी भनक लगने पर उनका पीछा कर रहे युवती के परिजनों ने उन्हें कचहरी परिसर से पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवक-युवती के पंजाब के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने के दौरान प्रेम प्रसंग हो गए थे। इसकी भनक लगने पर युवती को उसके परिजनों ने गांव भेज दिया था। प्रेमी युगल के अनुसार कई माह पूर्व पानीपत स्थित एक आर्यसमाज में विवाह भी कर लिया है। छह नवंबर को दोनों घर से भागकर कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी आए थे, लेकिन दीवाली की छुट्टियां होने के चलते उनके वकील ने दोनों को शनिवार को आने के लिए कहा था। शनिवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए फिर से घर से भाग निकले और प्रेमी के दो दोस्तों के साथ कचहरी आ पहुंचे। उधर, प्रेमी युगल के घर से भागने के बाद किसी तरह इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई, जिस पर वे एक कार को किराए पर लेकर उनके पीछे-पीछे कचहरी परिसर पहुंच गए। यहां युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और युवती को कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। इस हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां प्रेेमी जोड़ा खुद को बालिग बताते हुए आर्यसमाज मंदिर में शादी करने का दावा करते हुए एक-साथ ही रहने की जिद पर अड़ गया। काफी देर थाना परिसर में भी हंगामा होने के चलते पुलिस ने प्रेमी व उसके दो दोस्तों के साथ ही युवती के चचेरे भाई व कार चालक को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें