फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल नंबर-एक की संशोधित खबर-

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की तीन बाइक बरामद
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक, तमंचा और एक चाकू भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि दो चोर बाइक चोरी करके भाग रहे हैं। पुलिस ने दोनों चोरों को अलकनंद गंगनहर के पास से घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से तीन चोरी की बाइक भी बरामद की। पुलिस को तलाशी लेने के दौरान दोनों चोरों के कब्जे से एक तमंचा व चाकू मिला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने अपने नाम गांव भैंसी निवासी आशु शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा व कुलदीप पुत्र हरशरण बताए हैं। इन चोरों ने तीनों बाइक नगर से ही चोरी की है। पुलिस ने दोनों चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें