फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण का आरोपी पकड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी का चालान
विज्ञापन

कांधला। क्षेत्र के एक गांव में एक पखवाड़ा पूर्व किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का चालान किया है।
जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी किशोरी कांधला क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में आई हुई थी। चार अक्तूबर को किशोरी को झिंझाना के एक गांव निवासी तसव्वुर ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर दुष्कर्म किया था। पिता की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए किशोरी को दस अक्तूबर को झिंझाना से बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक तसव्वुर को उसके घर पर दबिश देकर हिरासत मे लेकर चालान कर दिया । पुलिस फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें