फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को खेत में खींचकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने किशोरी को हवस का शिकार बनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे मोहल्ले में सोमवार शाम ईंट भट्ठे के पास परिजनों के साथ काम कर रही 14 साल की किशोरी को खेत में खींचकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो वे रात में ही किशोरी को लेकर एसएसपी आवास पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रात में ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम परिजनों व बेटी के साथ मोहल्ले के ही ईंट भट्ठे के पास काम कर रही थी। आरोप है कि उसी समय गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी को पास के खेत में खींच ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हैवानियत को अंजाम देकर आरोपी किशोरी को धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर पीड़ित परिजन देर रात ही किशोरी को लेकर सीधे एसएसपी आवास जा पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। घटना के बारे में जानकर एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए नई मंडी कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने रात में ही किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले में अपनी तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें