फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घासमंडी में दो पक्ष भिड़े, कई पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
घासमंडी में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के घासमंडी में सोमवार सुबह दो पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके चलते हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनका बाद में शांतिभंग की आशंका मेें चालान कर दिया गया। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच थाना परिसर में ही समझौते को लेकर गहमागहमी होती रही, जिसके चलते किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

सास-ससुर को लूटने के मामले में केस दर्ज
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी ब्रजभूषण शर्मा के घर में रविवार देर रात एक बुर्कानशीं महिला व एक युवक जबरन घुस गए। आरोप है कि युवक व महिला ने बुजुर्ग दंपति पर चाकू व तमंचा तानकर उनसे लूटपाट करने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग दंपति के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने महिला को पकड़ लिया, जबकि युवक फरार हो गया। पूछताछ में लूटपाट करने पहुंची उक्त बुर्कानशीं महिला बुजुर्ग दंपति की पुत्रवधू दीपा शर्मा पत्नी संजय शर्मा निकली, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले में बुजुर्ग ब्रजभूषण शर्मा की तहरीर पर पुत्रवधू व अज्ञात में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें