फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटियों के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटियों के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शामली के मोहल्ला नौकुआं निवासी महिला ने शहर कोतवाली में तीन लोगों पर खालापार क्षेत्र से दो बेटियों समेत अपहरण का प्रयास करने व 15 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शामली के मोहल्ला नौकुआं निवासी साजिदा पत्नी नसीम ने बताया कि मोहल्ला खालापार निवासी नसीम व आबिद और पुरकाजी केे गांव भूराहेड़ी निवासी तोहिद ने कई महीने पूर्व किसी की जमानत कराने का झांसा देकर उसके मकान का बैनामा ले लिया था। आरोपियों ने अब तक बैनामा वापस नहीं किया, जिसे लेकर वे रंजिश रखने लगे हैं। पीड़िता के अनुसार 22 फरवरी को वह दो बेटियों मुस्कान व सानिया के साथ रिश्तेदारी में मोहल्ला खालापार जा रही थी। रास्ते में दरोगा की कोठी के निकट तीनों आरोपी कार में आए और महिला व उसकी दोनों बेटियों के अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें