पहरा लगाने के बाद भी गांव में घुसे बदमाश
जानसठ। ग्राम जड़वड़ में ग्रामीणों द्वारा पहरा लगाने के बाद भी बदमाश गांव में घुस गये। ग्राम जड़वड़ निवासी अनुज पुत्र अजीत सिंह मकान के आंगन में बदमाश छुप कर बैठ गया। अनुज ने बदमाश को देख उसे पकड़ने का प्रयास किया। मगर बदमाश अनुज को नाली में धक्का देकर भागने में सफल रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने शोर मचाते फायरिंग शुरू कर दी। परंतु बदमाश गन्ने के खेत में घुसकर भागने में सफल हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाश पकड़ने के लिए जंगल में कांमबिंग की लेकिन बदमाश का कुछ पता नहीं चला। जिस कारण पुलिस को भी खाली हाथ लौटना पड़ा। पहरा लगने के बाद भी ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।