फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले काटकर नगदी समेत हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन

खतौली। मकान के अंदर से दरवाजों के ताले तोड़कर चोर नगदी समेत हजारों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
मोहल्ला जमना बिहार निवासी ठाकुर राजपाल सिंह का परिवार अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ है। घर पर सिर्फ अकेले राजपाल सिंह थे। सोमवार की शाम को वह मकान को बंद करके बाजार से सामान खरीदने के लिए चला गया। बाजार जाने के बाद चोर मकान के मुख्य द्वार की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। मकान के अंदर पहुंचकर चोरों ने ताले काटकर कमर के अंदर रखी सेफ से 25 हजार रुपये की नगदी समेत सोने व चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। बाजार से राजपाल सिंह घर पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। चोरी की घटना का पता चलने पर भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद अनुज सहरावत व अन्य मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें