आबकारी विभाग टीम की छापामारी
मोरना। शराब ठेके के संचालकों द्वारा ओवररेट पर शराब की बिक्री की शिकायत पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने ओवररेट पर शराब बेचते हुए एक सेल्समैन को पकड़ लिया। मोरना में जानसठ मार्ग पर स्थित देशी शराब के ठेके पर ओवररेट पर शराब बेचने की शिकायत आबकारी विभाग से की गई थी। बुधवार को आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर जेके कुलश्रेष्ठ ने टीम के साथ शराब ठेके पर छापा मारकर ओवर रेट पर शराब बेचने के मामले को पकड़ा। आबकारी निरीक्षक ने शराब ठेका संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही हैं।