फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को पीटने में मुकदमा दर्ज, आरोपी बेटा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में मंगलवार को छेड़छाड़ करने का विरोध करने तथा पुलिस से शिकायत करने पर मां-बेटी को आरोपी पिता-पुत्र ने सरेआम मारपीट कर घायल कर दिया था। बुधवार को पीड़ित परिवार सीओ राजीव गौतम से मिला। शुक्रताल पुलिस चौकी पर तहरीर लेकर पहुंचे थे। आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके साथ अभद्रता करते हुए तहरीर को फाड़ दी। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी पक्ष से तहरीर लिखवाकर पीड़ित से जबरदस्ती अंगूठा लगवाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अनुज के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया तथा आरोपी के पिता को कानूनी कार्रवाई से दूर रखा है। भोपा सीओ राजीव गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें