फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में छेड़छाड़, महिला ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रोडवेज बस में छेड़छाड़ करने को लेकर महिला ने युवक को पकड़ करके पीटना शुुरू कर दिया। इसके बाद सवारियों ने भी युवक की जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बघरा का रहने वाला युवक रोडवेज बस से दिल्ली जा रहा था। खतौली में जानसठ तिराहे पर बस रुकी तो युवक ने उसकी सीट के बराबर में बैठी महिला से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने युवक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बस में सवार अन्य यात्रियों ने भी युवक की जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को यात्रियों ने युवक को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उधर गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने अकेली जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। इस मार्ग पर पूर्व में भी कई बार बाइक सवार युवकों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस को इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।उधर, नेशनल हाइवे पर बुढ़ाना अंडरपास के सामने ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार गाजियाबाद निवासी राकेश शर्मा व उसकी पत्नी सीमा और पुत्र राहुल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनको वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें