फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवती का

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित युवती का आठ दिन बाद भी सुराग नहीं लगा
विज्ञापन

जानसठ। गांव भलवा से दलित समाज की युवती को दूसरे संप्रदाय का युवक लेकर फरार हो गया था। पुलिस आठ दिन बाद भी युवती का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने आरोपी के पिता व चाचा को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव भलवा से आठ दिन पूर्व दलित समाज की युवती को गांव का ही दूसरे समुदाय का चार बच्चों का पिता बहला फुसलाकर भगा ले गया था। युवती के पिता ने आरोपी सोनू पुत्र इसरार उसके पिता इसरार, चाचा गफ्फार व सरफराज समेत छह लोगों के खिलाफ बेटी का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस युवती को बरामद नहीं कर सकी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर पुलिस को दो जून तक का समय दे दिया था। पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि बरामद नहीं होने पर महापंचायत की जाएगी। इसमें आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। सीओ एसकेएस प्रताप द्वारा युवती को बरामद करने को गठित की गई। टीम ने नामजद आरोपियों में से चार लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के पिता इसरार व उसके चाचा सरफराज का चालान कर दिया। पुलिस इस मामले में शौकत व गफ्फार का पूर्व में ही चालान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें