महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की
मीरापुर। गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी एक विवाहित महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी दीन मोहम्मद की पत्नी सहाना पांच बच्चों की मां हैं। बताया गया कि सहाना के गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध चल रहे थे। प्रेम प्रसंग का ससुराल वालों को पता चल गया था। इस कारण विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश जारी है।
दो दर्जन वाहनों के चालान काटे
मीरापुर। एसपी देहात अजय सहदेव के नेतृत्व में कस्बे के मैन चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि चेकिंग में दुपहिया वाहनों पर सवार संदिग्ध लोगों को पकडने के साथ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। चेकिंग में करीब 100 बाइकों का निरीक्षण किया गया। दो दर्जन चालान काटे गए।